चुनाव पर्यवेक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। आने वाली 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव पर्यवेक्षक ने गुरुवार को रिटर्निंग ऑफिसर समेत चुनाव में लगे सभी अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान गदरपुर तहसील सभागार कक्ष में चुनाव पर्यवेक्षक उत्पल विश्वास ने अधकारियों को भारत निर्वाचन आयोग से दिए गए निर्देश के बारे में बताया।
आयोजित बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक उप्पल विश्वास ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक व सुरक्षित से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के दिए गए निर्देश का सख्ती से पालन किया जाये। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 नियमों का पालन करने समेत मतदान से एक दिन पूर्व 13 तारीख को सभी मजिस्ट्रेट को पीठासीन अधिकारी से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए। ताकि मतदान की हर घंटे की रिपोर्ट कंट्रोल रूम में प्राप्त की जा सके। इसके अलावा पीठासीन अधिकारी को मॉक पोल के बारे में भी जानकारी देने के निर्देश दिए।
इस मौके पर आरओ रमेश चन्द त्रिपाठी, एआरओ उदय प्रताप सिंह, मदन मोहन, जोनल मजिस्ट्रेट डॉ विनय कुमार सिंह, उमेश कुमार, डॉ जगदम्बिका प्रसाद, सैक्टर मजिस्ट्रेट, डॉ अमित केशरवानी, महेश कुमार, डॉ अमित प्रसाद, डॉ मनप्रीत सिंह, डॉ अतुल उप्रेती, दीपक दुर्गापाल, डॉ अनुज तिवारी, डॉ धमेन्द्र सिंह रावत, डॉ मधुसुधन मिश्रा, गौरव चन्द्रा, चन्द्र भूषण सिंह, डॉ शिव कुमार दुबे, डॉ विकास कुमार रंजन, डॉ रिपुसूदन कुमार, पीबी सिंह मौजूद रहे।

