फेसबुक पर भी पछाड़ा कांग्रेस नें अन्य दलों को :- शिल्पी अरोरा
संवाददाता :- सागर धमीजा
गदरपुर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरपर्सन शिल्पी अरोरा नें एक बयान जारी कर कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों की पंसद का ट्रेंड फेसबुक पर भी दिख रहा है।
उन्होंनें कहा कांग्रेस के अधिकारिक फेसबुक पेज पर 3 लाख 1 हजार लाईक, फॉलोवर 3 लाख 17 हजार के साथ लोगों नें कांग्रेस को चुना।
वहीं भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर 2 लाख 94 हजार अड़तीस तथा आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैडल फेसबुक पर 2 लाख 33 हजार फॉलोवर हैं। भाजपा तथा आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया से ज्यादा जनता नें कांग्रेस को पसंद किया है।
उन्होनें कहा की उत्तराखण्ड कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा विभिन्न तरह के कैपेन समय समय पर लांच किये जा रहे हैं जिसमें ’’तीन तिगाड़ा का बिगाड़ उत्तराखण्ड में नहीं आयेगी भाजपा दोबारा’’ को लोगों नें काफी पसंद किया वर्तमान में कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र ’’चार धाम चार काम’’ के नाम से सुर्खिया बटोर रही है। लोग सरकार को बदलनें के लिए तत्पर हैं और खुले दिल से कांग्रेस के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में सोशल मिडिया के विभिन्न माध्यमों में फेसबुक का प्रचलन सबसे ज्यादा है उसके बाद ईस्टाग्राम और टवीटर को पंसद किया जा रहा है।

