सभासद मिन्टू ने पालियों बूथ का किया शुम्भारम्भ
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। नगर स्थित प्राइमरी स्कूल एवं ग्राम तेजा फौजा में पालिका सभासद मनोज गुम्बर मिन्टू ने स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर बूथ का शुम्भारम्भ किया। इस दौरान सभासद मिन्टू ने कहा कि पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों को इस अभियान में साथ देने की जरुरत है। वही मिन्टू ने लोगों से शून्य से पांच साल तक के अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाने की अपील की। इस दौरान करीब 100 से अधिक नन्ने मुन्ने बच्चों को पालियों की दवा पिलायी गई।
सभासद ने कहा कि पोलियो का खतरा अभी टला नहीं है। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि हम लोग रूढ़िवाद एवं अंधविश्वास से ऊपर उठकर इस राष्ट्रीय अभियान में भागीदार बनें। अगर इस चक्र से एक भी बच्चा छूट गया तो सुरक्षा चक्र टूट जाएगा। हमें पोलियो मुक्ति अभियान के लक्ष्य को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
इस मौके पर बीआरसी के प्रधानाचार्य राकेश चैहान, एडवोकेट धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, आशा कार्यकर्ती प्रेमलता कश्यप, कौर मैडम आदि मौजूद थें।

