दो बूंद जिन्दगी की पिलाकर..... समाजसेवी झाम ने पोलियों बूथ का किया शुम्भारम्भ
गदरपुर। प्रदेश भर में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का नया चरण रविवार से शुरू हुआ। इसी क्रम में नगर के वार्ड न0 10 आजादनगर स्थित नवयुग विद्या मन्दिर स्कूल में सभासद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी संजीव झाम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में नन्हे-मुन्ने बच्चों को पालियों की खुराक पिलाकर बूथ का शुम्भारम्भ किया। इस दौरान समाजसेवी झाम ने लोगों से शून्य से पांच साल तक के अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाने की अपील की। कि स्वास्थ भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है, बच्चों को स्वस्थ रहना। झाम ने कहा कि समाजसेवी होने के नाते मैं परिजनों से आग्रह करुता हूॅ कि वो आगे आए और अपने बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाएं व स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग दे।
उन्होंने बताया कि जिसकी उम्र 0 से 5 वर्ष तक की हैं वह कोई बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। हर बच्चे को दो बूंद जिंदगी की मिल जाए तो उसकी जिंदगी सुखी रहेगी व वह पोलियो से बच सकेगा।
इस मौके पर नवयुग विद्या मन्दिर की प्रबन्धक रमेश रानी, आशा कार्यकर्ती ऊषा रानी, आगनबाड़ी कार्यकर्ती ललिता जमनाल, अंकित खेड़ा, अभिमन्यु बाजपाई, मौ0 आजम, सोनी पाल, सहित संख्या में लोग मौजूद थे।

