पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

 


गदरपुर (संवाद-सूत्र)। आने वाली 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुये ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह के निर्देशन पर गदरपुर थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए लोगों से अपील की गई।

   मंगलवार को प्रभारी निरिक्षक बिजेन्द्र साह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के साथ गदरपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च गदरपुर थाने से निकल कर पपनेजा कॉलोनी, गदरपुर कस्बा तथा तेजा फौजा कॉलोनी से होते हुए वापस थाने में समाप्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने नगर तथा ग्रामीणों सहित क्षेत्र वासियों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की। 

     इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र साह, पैरामिलिट्री फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट हरवंश सिंह तथा एसआई सुनील सुतेड़ी समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।