कांग्रेस पार्टी विकास करने वाली पार्टी है:- मीना

 


रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने समर्थकों के साथ इंदिरा कॉलोनी में समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया और घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की हितैषी है और महिलाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहती है। इस बार रुद्रपुर की जनता परिवर्तन करेगी जो महिलाओं के बलबूते से ही सफल हो पाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र की अनेक समस्याएं हैं जिनका प्राथमिकता से निदान किया जाएगा।

      रुद्रपुर की जनता अब विपक्षियों की साजिश में नहीं फंसने वाली। इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। यहां पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह, सुशील गाबा, राजकुमार सीकरी, ममता रानी, हरेंद्र चैधरी, खगौपति विश्वास, अशोक मंडल, गौतम घरामी, विकास विश्वास, संजय आईस, जयदेव मदक, गौतम मदक, विमल घरामी, विधान सरकार, उर्मिला पाल, हेमलता मजूमदार आदि मौजूद थे। इधर कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने सुबह 8 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आवास विकास में माथा टेक कर जनसंपर्क अवास विकास में जनसंपर्क की शुरुआत की। 

        यहां कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद रमेश कालडा, मोहनखेड़ा सौरभ चिलाना, हरनाम सिंह नारंग, रामस्वरूप भारती, सुनील आर्य, पुरुषोत्तम अरोरा, पवन वर्मा, इंद्रजीत सिंह, भूपेंद्र कुमार, संजय गुप्ता, नागेंद्र तिवारी, एचके चैहान आदि मौजूद रहे।