राजेश तनेजा के निधन पर शोक प्रकट
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। मीडिया कर्मी अमित तनेजा के बड़े भाई राजेश तनेजा निवासी वार्ड न0 6 आवास विकास स्थित का 46 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को को स्थानीय मुक्तिधाम में उनका दाह संस्कार करा गया।
उनके निधन पर पत्रकार बन्धुओं एंव विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना प्रकट की। शोक संवेदना में शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, विजय सुखीजा, अशोक छाबड़ा, रविंद्र बजाज, मनोज गुंबर, दुलाल चक्रवर्ती, काजल राय, राकेश अरोरा, सुरजीत बत्रा, सतीश बत्रा जसपाल डोगरा, संजीव डोडा, देवेंद्र सिंह बाबा, सुमित्तर भुल्लर, मनु चैधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थें। वही कृष्णा वार्ता परिवार की ओर से भी राजेश तनेजा के निधन पर शोक संवादना प्रकट की गई।

