मौर्य कैरियर एकेडमी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर - करीब 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कराया नेत्र परीक्षण
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। गूलरभोज रोड स्थित मौर्य कैरियर एकेडमी में लगाए गए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में करीब एक सौ से अधिक छात्र छात्राओं के अपने नेत्रों का परीक्षण कराया।
इस दौरान मौर्य कैरियर एकेडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि उनकी एकेडमी में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार की नौकरियों की तैयारी के लिए फिजिकल ट्रेनिंग तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स करवाया जाता है, बताया कि एकेडमी में लगाए गए नेत्र परीक्षण शिविर में रामायण ऑप्टिकल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया। इसके अलावा चिकित्सकों द्वारा नेत्रों की देखभाल एवं सुरक्षा की समुचित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया इससे पूर्व में भी निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया था।
इस मौके पर संदीप कौर, रेखा, नेहा, शाजिया, बंटी कुमार, अमन, फिरोज, आंचल, साकिब, विशाल, मारूफ, साक्षात, उषा, कविता एवं रिया आदि मौजूद रहे।

