नगर पालिका ने चलाया ठंडी नदी के दोनों किनारों पर सफाई अभियान
संवाददाता :- सागर धमीजा
गदरपुर। नगर पालिका प्रशासन के पर्यावरण मित्रों द्वारा सफाई अभियान चलाकर मुख्य मार्ग स्थित ठंडी नदी के पुल के आसपास सफाई की गई, पर्यावरण मित्रों द्वारा झाड़ियां, घास-फूस एवं मिट्टी हटाकर नदी के प्रवाह में रुकावट बने कचरे को हटाया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना ने बताया कि पर्यावरण मित्रों द्वारा ठंडी नदी की सफाई अभियान में भरपूर सहयोग किया जा रहा है, उन्होंने नागरिकों से भी ठंडी नदी में कूड़ा कचरा ना फेंकने की अपील की, उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देकर कूड़ा कचरा नदी एवं नालियों में ना फेंककर नगर पालिका की कूड़ा कचरा गाड़ी में डालने का आह्वान किया !

