युवा समाजसेवी दीपक कालरा ने भाजपा प्रत्याशी पाण्डेय को दिया समर्थन



संवाददाता :- सागर धमीजा

गदरपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये युवा वर्ग भी अपने अपने प्रत्याशियों को समर्थन देकर चुनाव में जीताने की पूरी कोशिश कर रहा है।

 इसी क्रम में गदरपुर युवा व्यापार मंडल के महामंत्री एवं युवा समाजसेवी दीपक कालरा उर्फ गोलू ने अपने परिजनों सहित गदरपुर विधानसभा प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय को अपना समर्थन दिया है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पाण्डेय द्वारा युवा व्यापार मंडल के महामंत्री गोलू को माला पहनाकर उसका तहे दिल से धन्यवाद किया। 

    इस दौरान युवा समाजसेवी दीपक उर्फ गोलू द्वारा कार्यकर्ताओं सहित भाजपा पार्टी जिन्दबाद, अरविन्द पाण्डेय जिन्दाबाद के नारे लगाये गये। वही गोलू ने कहा कि आगामी विधासभा चुनाव में गदरपुर विधानसभा से बीजेपी का परचम लहरायेगा व भाजपा प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय भारी बहुमत से विजयी होगे। 

     कहा कि भाजपा के लिये वे स्वयं अपने युवा वर्ग के साथ मिलकर गदरपुर विधानसभा से पाण्डेय के पक्ष में वोट मांगेगे, जिससे आने वाले चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी भारी मतो से विजयी होगे। 

     आपको बताते चले कि युवा समाजसेवी दीपक कालरा की युवा वर्ग में अच्छी पहचान हैं, आये दिन वे लोगों की मदद करने मे ंहमेशा आगे रहते है। अच्छी पहचान के चलते युवा वर्ग दीपक के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी पाण्डेय के पक्ष में वोट दे सकते है, जिससे अरविन्द पाण्डेय को काफी फायदा होगा। 

         इस मौके पर राकेश भुड्डी, पारस मुन्जाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थें।