दो दिवसीय आखों के निःशुल्क कैम्प का हुआ शुम्भारम्भ

 


गदरपुर। श्री जय भवानी जागरण मंडल के तत्वाधान में नगर स्थित श्री सुहावाराम भुड्डी धर्मशाला में शानिवार को 30 वें दो दिवसीय आखों का निःशुल्क कैम्प लगाया गया। 

इस दौरान 30 वें दो दिवसीय आखों का निःशुल्क कैम्प का शुम्भारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में सिक्स सिगमा इंस्टीट्यूट के चेयरमैन राजेश डाबर, प्रकाश आई हॉस्पिटल के डॉक्टर अनुराग गर्ग, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश घीक एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़ के अलावा जागरण मंडल के महंत पंडित राजन शर्मा अध्यक्ष सोमनाथ छाबड़ा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नारंग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। 

         इस दौरान जागरण मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ छाबड़ा ने बताया कि श्री जय भवानी जागरण मंडल पिछले 29 वर्षों से लगातार आंखों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करवा रहा है और यह 30 वां निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर है। शिविर में अग्रसेन हॉस्पिटल के डॉ नूतन जैन और उनकी टीम ने नगर एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आए मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया। शिविर में पहुंचे मरीजों के उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह आदि की भी जांच की गई। 

    डॉ नूतन जैन ने बताया कि इस बार आयुष्मान कार्ड धारकों को ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में पहुंचे निवर्तमान विधायक अरविंद पांडे ने श्री जय भवानी जागरण मंडल द्वारा सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान श्री जय भवानी जागरण मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ छाबड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने निशुल्क शिविर में सहयोग करने वाले और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। 

       इस दौरान श्री जय भवानी जागरण मंडल के संरक्षक पवन बजाज, महामंत्री गौरव मदान कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर कालड़ा, पंडित राजन शर्मा, अशोक पोपली, सक्षम ग्रोवर, राकेश अरोरा रिक्कू, व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप चावला, व्यापार मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष राजकुमार सीकरी, गुंजन सुखीजा, अशोक छाबड़ा, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष किशनलाल सुधा, महामंत्री संजीव झाम, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, समाजसेवी विजय सुखीजा, राकेश भुड्डी , डॉ अरविंद धवन, राजेश सक्सेना, विनोद चुघ, लेखराज नागपाल, लविश ग्रोवर, विजय मुरादिया, कपिल गंडा, विपुल चावला, परविंदर बत्रा उर्फ गब्बर एवं प्रवीण गिलहोत्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे!