द कश्मीर फाइल्स ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, बच्चन पांडे को दी मात, 100 करोड़ के क्लब में एट्री

 


मुम्बई (संवाद-सूत्र)। शुक्रवार को अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे की रिलीज के बावजूद द कश्मीर फाइल्सश् ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में अपनी फिल्म ने आठवें दिन (दूसरे शुक्रवार) अब तक का हाईहेस्ट कलेक्शन किया है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश के साथ ही 120-35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 


   आमतौर पर ज्यादातर फिल्में अपने पहले सप्ताहांत में चरम पर होती हैं, लेकिन द कश्मीर फाइल्स ने आठवे दिन सबसे ज्यादा कमाई की है। ट्रेड ,नालिस्ट की माने तो, अभी श्द कश्मीर फाइल्सश् का पीक आना बाकी है। यानी 10 दिनों में फिल्म 160 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर सकती है। द कश्मीर फाइल्स हिंदी सिनेमा के आधुनिक युग की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, और इसलिए, भी क्योंकि इसे 15 करोड़ रुपये के संयमित बजट पर बनाया गया है। 

डे वाइज कलेक्शन

पहला दिन, पहला शुक्रवार, - 3-55 करोड़ रुपये

दूसरा दिन, पहला शनिवार, - 8-5 करोड़ रुपये

तीसरा दिन, पहला रविवार, - 15-1 करोड़ रुपये

चैथा दिन, पहला सोमवार, - 15-05 करोड़ रुपये

पांचवां दिन, पहला मंगलवार, -17-80 करोड़ रुपये

छठवां दिन, पहला बुधवार, - 19-30 करोड़ रुपये

सातवां दिन, पहला गुरुवार, - 19-05 करोड़ रुपये 

पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन - 98-35 करोड़ रुपये

आठवां दिन, दूसरा शुक्रवार, - 22-00 करोड़ रुपये

कुल - 120-35 करोड़ रुपये

तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड

अभी तक आमिर खान की श्दंÛलश् और प्रभास अभिनीत श्बाहुबलीरू द कन्क्लूजनश् ने अपने आठवें दिन शानदार कारोबार किया था। हालांकि अब श्द कश्मीर फाइल्सश् ने आठवें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई कर बाहुबली 2 और दंÛल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रभास की फिल्म ने आठवें दिन 19-75 करोड़ रुपये और आमिर खान की फिल्म ने 18-59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।