सीएम धामी ने खेली होली



देहरादून (संवाद-सूत्र)। उत्तराखंड में अभी मुख्यमंत्री के नाम पर संशय बरकरार है, लेकिन होली की मस्ती में सभी नेता जमकर झूमे। सीएम आवास में कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परिवार, मित्रों व शुभचिंतकों संग होली खेली। आइए तस्वीरें में देखते हैं नेताओं की होली की मस्ती।

   

   शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने परिजनों, मित्रों व शुभचिंतकों संग हर्षों-उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यवाहक सीएम धामी ने कहा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी के जीवन में उन्नति और उमंग का रंग सदा छाया रहे और हम प्रदेश व राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा समर्पित रहें।

       भगवान बदरी और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्योहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए। प्रदेशवासियों में सद्भाव व भाईचारा बना रहे।