एसटीएफ कुमाऊं मंडल ने जीता सीएयूएसएन टी-20 क्रिकेट सीरीज
गदरपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के तत्वधान में पांच मैचों की क्रिकेट सीरीज का फाइनल मैच मौर्य क्रिकेट एकेडमी गदरपुर के मैदान में एसटीएफ और सीनियर क्रिकेटर्स उधम सिंह नगर के मध्य खेला गया।
सीनियर क्रिकेटर्स के कप्तान भूपेंद्र सिंह पोखरियाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सीनियर क्रिकेटर्स उधम सिंह नगर के ओपनर बल्लेबाज नूर आलम और अवतार सिंह ने काफी अच्छी शुरुआत की।
नूर आलम ने 20 रन ,अवतार सिंह ने 55 रन ,अमित पवार ने 17 रनो का योगदान अपनी टीम को दिया। सीनियर क्रिकेटर उधम सिंह नगर की पूरी टीम 20 ओवर में 123 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाएं। एसटीएफ की तरफ से रियाज अख्तर ने 3 विकेट,अमित वर्मा और अजय वर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसटीएफ कुमाऊं मंडल की टीम ने 14 ओवरों में 124 रन 2 विकेट पर बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें एसटीएफ टीम के कप्तान एमपी सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 44 रनो का और मनमोहन सिंह ने 36 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। एसटीएफ कुमाऊं मंडल की टीम ने सीनियर क्रिकेटर्स उधम सिंह नगर टीम को 8 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। फाइनल मैच के मैन ऑफ दा मैच एमपी सिंह को शानदार खेल के लिए दिया गया। इस प्रकार एसपीएफ कुमाऊं मंडल ने यह सीरीज 3-2 से जीत कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर अनिल ठाकुर, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अवतार सिंह , सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रभात सिंह लारा रहे।
इस अवसर पर मौर्य क्रिकेट एकेडमी के एमडी आनंद कुमार मौर्य द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। मैच के अंपायर गौरव सरकार और कृष्णा, स्कोरर की भूमिका में विदिशा तथा उद्घोषक प्रिंस कुमार रहे। इस अवसर पर मौर्य क्रिकेट एकेडमी के कोच इंद्रनील कर, बलवंत सिंह शैलेंद्र शर्मा अनिल ठाकुर जितेंद्र छाबड़ा गुलशन बजाज मौजूद रहे।

