गदरपुर में 20 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में अवैध शराब की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक अभियुक्त को करीब 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम सतपाल पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम रामजीवनपुर थाना गदरपुर बताया। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल विमल टम्टा, कांस्टेबल कैलाश चंद्र मौजूद थे।

