गदरपुर पुलिस ने आठ जुआरियों को किया गिरफ्तार
गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिहं नगर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गदरपुर द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को शमशान घाट के सामने छाबडा मार्किट गदरपुर में महेन्द्र सुखीजा के कार्यालय मे छापामारी कर जुआ खेलते हुए आठ लोगो को पुलिस ने दबोचा।
पुलिस टीम द्वारा महेन्द्र सुखीजा निवासी ज्ञान विहार, राजकुमार उर्फ राजू निवासी आवास विकास, मकसूद अली निवासी रामजीवनपुर नंबर 1, गुरमेज सिहं निवासी तेजा फौजा, अफसर अली निवासी ग्राम डोंगपुरी, दिलपुकार निवासी वार्ड न0 आठ, युसुफ अली निवासी महतोष, बुद्ध खाँ पुत्र निवासी वार्ड नंबर एक करतारपुर रोड गदरपुर उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। वही अभियुक्तों के पास से करीब 1,40,510 रुपये नकद, 05 ताश की गड्डिया व 07 मोबाईल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगणो के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी कमलेश भट्ट, एसआई राहुल राठी, विमला टम्टा, कैलाश चन्द्र, दर्शन सिंह शामिल थे।

