पीएम मोदी से मिले सीएम भगवंत मान, पंजाब के लिए मांगा दो साल तक सालाना 50 हजार करोड़ का पैकेज
चंडीगढ़ (संवाद-सूत्र)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी दोनों नेताओं से पहली मुलाकात है। मान की पीएम मोदी से यह शिष्टाचार मुलाकात है। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लिए दो वर्ष तक सालाना 50 हजार करोड़ रुपये का पैकेज मांगा।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमें राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार के समर्थन की जरूरत है। पंजाब की आर्थिक स्थिति बदहाल है। हमने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए दो साल के लिए प्रति वर्ष 50,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है।
बताया जाता है कि भगवंत मान ने पीएम मोदी से मुलाकात में रूरल डेवलपमेंट फंड की 1082 करोड़ रुपये की रोकी गई राशि सहित कई अन्य मुद्दे उठाया। पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने के बाद भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।
भगवंत मान इस मुलाकात के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पंजाब के राजनीतिक हालात सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) सदस्यों की नियुक्ति के नियमों में बदलाव व सीमा सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले प्रोटोकाल के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बताया जाता है कि भगवंत मान की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दोपहर बाद मुलाकात हुई। बतौर सांसद भले ही भगवंत मान प्रधानमंत्री से लोकसभा में मिलते रहते हों लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पीएम से यह पहली मुलाकात हैगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान भले ही कह रहे हैं कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात है लेकिन माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने खरीफ सीजन के आरडीएफ के बकाया 1082 करोड़ रुपये, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के स्थायीय सदस्य के नियमों में बदलाव व सीमा की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। क्योंकि, ये दोनों ही मुद्दे पंजाब में बड़े राजनीतिक मुद्दे बने हुए हैं। भगवंत मान जब मुख्यमंत्री बने प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए कहा था कि मिलकर काम करेंगे।


