गदरपुर में निकाली गयी विशाल कलश यात्रा
गदरपुर। श्री अद्धैत स्वरुप अनंत आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। गुरुवार को श्री पुरातन शिव मंदिर से कुरुक्षेत्र से आये संतो ंके सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गयी। जो ढोल-नगाड़ों एवं भजन कीर्तन के साथ आश्रम स्थल पर पहुंची।
पूजा अर्चना के बाद आश्रम में 51 कलश स्थापित किये गये। इसके उपरान्त हुई कथा में कथावाचक संत त्यागपुरी, संतव्यासपुरी, संत वैदांतपुरी ने कहा कि कथा का श्रवण करने से प्राणी को मोक्ष प्राप्त होता है।
आश्रम कमेटी अध्यक्ष अशोक बजाज ने बताया कि कथा 31 मार्च तक चलेगी। 31 मार्च को सुबह 10 बजे भोग पड़ेगा उसके उपरान्त बाहर से पधारे संतों द्वारा प्रवचन एव सत्संग किया जायेगा। उसके उपरान्त विशाल भण्डारा होगा।
इस मौके पर दर्शन ठुकराल, संजीव झाम, विजय शर्मा, वेद ठुकाराल, राजकुमार ठुकराल, गोल्डी गाबा, चन्द्र प्रकाश, रमाकांत, हंसराज ग्रोवर, साहिल गुम्बर, ज्ञानचंद बजाज, रमन सुखीज, अजय ग्रोवर, गगनदीप, मोहित, सौरव, ओमप्रकाश बठला, दर्पण ठुकराल, वीरेन्द्र घुग्घर, रजत गाबा, अनिल कुमार, हरीश रल्हन, राजकिशन ठुकाराल, केवल कृष्ण, रिया बजाज, सीमा ठुकराल, सरोज रानी, एकता पपनेजा, रोजी पाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आयोजकों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।





