कैबिनेट मंत्री पाण्डेय ने अपने परिजनों साथ किया जलाभिषेक
गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों-शिवालयों में बोल बम, बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय ने भी अपने गृह नगर स्थित बर्फी शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। उनके साथ उनकी पत्नी मनविंदर पांडे व उनके पुत्र अतुल पांडे ने भी पूजा अर्चना की। इस दौरान मंत्री पांडे ने भगवान शिव की आराधना करते हुए प्रदेश की जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

