भोले की भक्ति में डूबी लोग - भोले के भक्तों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में भीड़ लगी रही। मंदिरों को भी भव्य रूप दिया गया।
इसी क्रम में नगर व क्षेत्र के शिव मन्दिरों में भोले के भक्तों के आने का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग की पूजा की और जलाभिषेक कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंगलवार सुबह करीब चार बजे से हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे कावंड़ियों ने विभिन्न मंदिरों के शिवालयों में जलाभिषेक किया।

