गदरपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन - श्री पुरातन शिव मन्दिर में किया गया विशाल भंडारा

 


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। नगर व क्षेत्र में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखा और कथा श्रवण किया।

    बुधवार को नगर स्थित श्री पुरातन शिव मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर महिला संकीर्तन मंडल द्वारा कीर्तन किया गया। दोपहर के बाद मन्दिर प्रागंण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र व गांव समेत राहगीरों ने भोलेनाथ का जयकारा लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसमें भारी संख्या में शिव भक्तों ने विशाल भंडारे से भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया। 

     इस मौके पर मन्दिर अध्यक्ष जयकिशन अरोरा, जगदीश कुमार गुप्ता, संजीव नागपाल, वेद भगत, शशांक त्यागी, सुनील जैन, कृष्ण लाल अनेजा, राकेश गुम्बर, मनोज गुम्बर सहित काफी संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहें।