समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह का निधन
गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। वयोवृद्ध समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में मंगलवार देर रात को निधन हो गया। जिससे क्षेत्र व ग्रामीण इलाको में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक में गूलरभोज के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को करीब दोपहर तक बंद रखा।
आपको बताते चले कि 92 वर्षीय दर्शन सिंह का सामाजिक व धार्मिक कार्यों में हमेशा योगदान रहा। उन्होंने दुकानदार एसोसिएशन गूलरभोज व एएनके इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के विभिन्न पदों में रह कर व्यापारियों व विद्यालय के हित में काफी काम किए। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गूलरभोज के मुक्तिधाम श्मशान घाट में किया गया। वयोवृद्ध समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह के निधन पर कृष्णा वार्ता परिवार कीे ओर से शोक संवेदना प्रकट की गई।
शोक व्यक्त करने वालों में कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय,तिलक राज गंभीर, तरुण दूबे, ओमप्रकाश डोगरा, विजेंद्र यादव, सुरेश धपोला, गिरधारी, विशाल गुंबर, सक्षम, चिमन लाल, संजीव गुप्ता सहित काफी सख्ंया में लोग मौजूद थे।

