टोनी ग्रुप समाज कल्याण समिति द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। रंगों के त्योहार होली पर्व की पूर्व संध्या पर आज गुरुवार को  टोनी ग्रुप समाज कल्याण समिति  द्वारा दानपुर में माननीय कुलदीप जी के द्वारा संस्था के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आये लोगों व बच्चों को गुलाल लगाकर  रंगों के त्योहार होली की बधाई व शुभकामनायें दी। 

     होली मिलन कार्यक्रम को मिलजुल व खूब मस्ती के साथ मनाया गया, जिसमें सभी रंगो की मस्ती में डूब गये। गुलाल लगाने के साथ साथ खाने पीने की व्यवस्था भी की गई, जिसमें पकौड़े, मोमो व अन्य चीजों बांटी गई। कार्यक्रम का आयोजन टोनी ग्रुप समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया गया।


    इस मौके पर दीपा आर्या, अनीता यादव, संजय मलिक, विनय गुप्ता, आशीष पाण्डेय आदि लोग मौजूद थें।