टोनी ग्रप समाज कल्याण समिति के कुलदीप ने होली पर्व की क्षेत्रवासियों को दी बधाई



संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। रंगों के त्योहार होली के महत्वपूर्ण अवसर पर टोनी ग्रप समाज कल्याण समिति के कुलदीप कुमार ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी। 

     उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है।  कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।

    होली परिवार और दोस्तों के साथ जुड़ने और जीवन को सहज, आनंदमय तरीके से मनाने का समय है। जिसे पूरे देश में पारंपरिक जुनून और उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली की पूर्व संध्या पर अलाव की रोशनी का प्रतीक है जो बुराई पर अच्छाई की जीत है।