बिना रॉयल्टी के खनिज भरे दो वाहन सीज
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय सी एस जोशी एवं एसओ प्रभारी कैलाश तिवारी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए बिना राॅयल्टी के खनिज भरे दो वाहनों को सील किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभागीय वन अधिकारी टीम के साथ गूलरभोज डैम के ऊपर कट के पास गश्त कर रहे थे
तभी मुखबिर की सूचना पर महतोष पुलिस चैकी के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो वाहनों वाहन संख्या यूके04सीए 4034 के पास रायल्टी नही पाई गई एव वाहन संख्या यूपी25डीटी 2808 के पास विभागीय अभिवहन पास नही पाया गया। जिस पर उक्त वाहनों को मय उपखनिज के टाडा रेंज परिसर में लाकर सुरक्षित खड़़ा किया गया।
टीम में एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी, प्रकाश तिवारी वन दरोगा, नीरज तिवारी वन आरक्षी एव वाहन चालक राहुल कनवाल मौजूद थे।


