फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, देखने के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़

 


डोईवाला (संवाद-सूत्र)। अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। 26 मार्च से हरिद्वार में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, जो एक अप्रैल तक चलेगी। फिल्म का नाम गुड बाय है। फिल्म में अमिताभ बच्चन अहम भूमिका हैं। साथ ही अभिनेत्री राष्मीका मंदाना भी हैं।

      26 से 27 तक ऋषिकेश में शूटिंग होगी। उसके बाद हरिद्वार में शूटिंग की जाएगी। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर स्टाफ ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं। भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया।

विशेष चार्टड विमान से पहुंचे अमिताभ

    देहरादून एयरपोर्ट से वह नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से आज सुबह करीब दस बजे मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके सर्मथक उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्र हो गए। लेकिन अमिताभ बच्चन की सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि कोई भी उनके करीब नहीं जा पाया।