ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत में मुकदमा दर्ज



गदरपुर (संवाद-सूत्र)। ट्रक के पहियों के नीचे दबकर साइकिल सवार निवासी चन्दपुरा युवक की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के मुकदमा दर्ज किया है।

    शनिवार को चंदपुरा गांव निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह अपनी साइकिल से गदरपुर आ रहा था। साईकिल से सकैनिया मोड़ पर जैसे ही चढ़ने लगा तो गदरपुर से काशीपुर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे पिछले पहिये के नीचे कुचलकर उसकी मौत हो गई। बुधवार को थाना पुलिस ने मृतक कुलविंदर के भाई दलजीत सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर दिया है।