हरिद्वार में फरीदाबाद के एक श्रद्धालु की हुई मौत



हरिद्वार (संवाद-सूत्र)। हरिद्वार में फरीदाबाद के एक श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि मृतक बाइक पर ऋषिकेश स्थित नीलकंठ से लौट रहा था। यह हादसा कनखल के सिंह द्वार फ्लाइओवर पर हुआ। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चैहान के मुताबिक फरीदाबाद निवासी ललित सागर महाशिवरात्रि पर्व पर अपने दोस्तों के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए आया था। ललित के साथी कार में सवार थे, जबकि वह खुद अपनी एवेंजर बाइक पर घर लौट रहा था। सिंहद्वार फ्लाइओवर पहुंचने पर वह नियंत्रण खो बैठा और नीचे सड़क पर आ गिरा। लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।