टोनी ग्रप समाज कल्याण समिति के कुलदीप ने धामी के पुनः सीएम बनने पर दिया बधाई संदेश
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश उत्तराखंड का सीएम बनाये जाने पर टोनी ग्रप समाज कल्याण समिति के कुलदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर बधाई दी।
सोमवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी के पुनः सीएम बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस दौरान टोनी ग्रप समाज कल्याण समिति के कुलदीप ने कहा कि उत्तराखंड की कमान एक बार फिर एक युवा के हाथों में सौपी गई है, जिससे उत्तराखंड में विकास की रफ्तार को रुकने नही दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है, जिससे धामी जी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रदेश की कमान सौपी गई है।


