बसंती पूजा की तैयारी शुरू
दिनेशपुर (संवाद-सूत्र)। चैत्र माहा पर होने वाली मां बसंती पूजा की तैयारी सोमवार को आयोजक कमेटी के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। पूजा को लेकर बंगाली समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मंगलवार को महतोष मोड़ निवासी मूर्तिकार विक्की विश्वास देवी की प्रतिमा मंदिर में मिट्टी आदि से पूजा स्थल पर स्थापित कर किया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला संगठन के तत्वाधान में बसंती पूजा का आयोजन किया जा रहा है पांच दिवसीय महोत्सव नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। बंगाली बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण महोत्सव को अनूठे अंदाज में मनाया जा रहा है पूजा महोत्सव के दौरान महिलाएं परंपरागत परिधानों वाद्य यंत्रों शंख घंटा के साथ पूजा अर्चना करेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने बताया की आद्यशक्ति महामाया की पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की सबसे पहले राजा सूरत में मां दुर्गा की मूर्ति बनाकर बसंत ऋतु में पूजा की थी तभी से इस पूजा का आयोजन किया जाता है।
पूजा की सफलता के लिए वार्ड सभासद सुनीता मिस्त्री, शिखा ढाली, प्रभा राय, उषा सीकदार, हिमांशु सरकार डॉक्टर सुधीर राय उषा सरकार आदि जुटे है।


