सड़क हादसे में स्कूटी सवार एमआर की मौत
रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। बीती रात स्कूटी सवार एक दवा कंपनी के एमआर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, कानपुर के हजिंदरनगर हाल निवासी गंगापुर रोड 32 वर्षीय मनीष शुक्ला पुत्र उमा शंकर शनिवार को स्कूटी से काशीपुर गया था। काम निपटाने के बाद वह वापस लौट रहा था। इस दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई।

