कांग्रेस प्रत्याशी की हुई हार के कारणों पर किया गया मंथन - पार्टी के लोगों से ही मिला धोखा:- महाजन
गदरपुर। विधानसभा 65 गदरपुर से काग्रेस प्रत्याशी के रुप में विधानसभा चुनाव में खड़़े प्रेमानन्द महाजन की हुई हार को लेकर नगर स्थित कम्बोज धर्मशाला में प्रत्याशी महाजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
रविवार को आयोजित बैठक में गदरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी की हुई हार के कारणों पर मंथन किया गया। इस दौरान प्रेमानन्द महाजन ने कहा कि विधानसभा की जनता का काफी अच्छा सहयोग मिला वह उनका आभार प्रकट करते है, कहा कि काग्रेस पार्टी की विधानसभा 65 गदरपुर से जीत तय थी लेकिन पार्टी के लोगों ने ही हमें धोखा दिया जिससे पार्टी की हार हुई ।
महाजन ने स्पष्ट कहा कि धोखे देने वाले ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। वही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा उठाते रहेगे व पार्टी को ओर ज्यादा मजबूती की ओर ले जाया जायेगा।
वही इस दौरान काग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा गदरपुर से काग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रेमानन्द महाजन की जीत एकतरफा तय थी, लेकिन काग्रेस के कुछ लोगों द्वारा अन्दर ही अन्दर धोखा दिया गया, पार्टी के प्रत्याशी का सहयोग देने के बजाय वे किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी का सहयोग दिया गया, जिससे भीतरधात कर प्रत्याशी को हराया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पार्टी विरोधी लोगों को कांग्रेस में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
इस मौके पर इन्द्रपाल संधू, श्रीनाथ विश्वास, टीकम खेड़ा, संजीव झाम, अनिल सिंह, सतनाम दास कम्बोज, भीम ठुकराल, सतजीत सिंह गुलाटी, जकी उल्ला खाॅ, किशन कम्बोज, नन्दाबल्लभ पांडे, गुलविन्दर सिंह ग्राम प्रधान, शैलेन्द्र शर्मा, नीटू गाबा, अनिल सुधा, जगदीप सिंह, सोमल सिंह, इरशाद हुसैन, ऋषभ कम्बोज, भूप सिंह, चन्दन सिंह, मनोज गूम्बर, प्रेम सिंह, अशोक कम्बोज, सुनील कुमार, अहमद अली, कुंवर सिंह, श्याम सिंह, चन्द्रमणि, विशन सिंह, पंकज खेड़ा, चेतराम, धर्मपाल सिंह, वचन सिंह, जगन्नाथ, डा. राज, खुर्शीद अहमद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

