गदरपुर में कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। शहीदी दिवस के अवसर पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए खुद को कुर्बान करने वाले शहीदों को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा के जरिए शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

       बुधवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी विशु के नेतृत्व में काग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव के चित्र के सम्मुख पुष्प् अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की। वही उन्होंने शहीद-ए-आजम अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए।

     इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने कहा कि 91 साल पहले 23 मार्च 1931 को आज ही के दिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को फांसी दी गई थी। उनकी शहादत को देश का हर नागरिक सच्चे दिल से सलाम कर रहा है। भारत को आजाद कराने के लिए इन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते मौत को गले लगा लिया था। देश की आजादी के लिए कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। जिसमें से भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु भी एक हैं। अंग्रेजी हुकूमत की खिलाफत करते हुए उन्होंने पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिलज् के विरोध में सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी की सजा दे दी गई। भारत में 23 मार्च का इतिहास हमेशा याद रहेगा। इसी दिन अंग्रेजी सरकार ने देश के तीन वीर सपूतों को फांसी दी थी। कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं। वे देश के समस्त शहीदों के सिरमौर थे।

     वही युवा कांग्रेसी नेता मोहनीश चैधरी मनु ने कहा देश भूल नहीं सकता शहीदों का बलिदान दिवस। बताया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने कहा था कि अंग्रेज मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं। उनकी यही सोच और विचार आज भी हमारे बीच में हैं। बस हमको उन्हें अपनाना है। अजादी के लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने लाहौर में सांडर्स की गोली मार कर हत्या कर दी थी। 23 मार्च के दिन शहीद दिवस के दिन स्कूलों और कॉलेजों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। आज भी देश भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान नहीं भूला है।

इस दौरान सभासद प्रतिनिधि बृजेश चैधरी, सभासद प्रतिनिधि व समाजसेवी संजीव झाम, सभासद मनोज गुम्बर, सभासद प्रतिनिधि सुनील कुमार, ताहिर पाशा, सुन्नवर सलमानी, नितिन छाबड़ा, अंकित खेड़ा, साहिल गुंबर, विशाल मक्कड़ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।