रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रातिकारी शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव की शहादत को बलिदान दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सहित गणमान्य लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताएं मार्ग पर चलने का आहवान किया। उनका कहना था कि युवा क्रातिकारियों की बदौलत ही देश को आजादी मिली है। ऐसे में युवाओं को उनकी शहादत को कभी भुलाना नहीं चाहिए।बुधवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित युवा भगत सिंह चैक पहुंचे और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्रातिका री शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हुए नमन किया। उनका कहना था कि देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले भगत,राजगुरु व सुखदेव जैसे युवाओं ने प्राणों की आहूति देकर देश को आजादी दिलाई। कहाकि युवा वर्ग राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत कर शहीदों की शहादत को सार्थक कर सकता है। तभी देश की एकता और अखंडता को कायम रखा जा सकता है। इस मौके पर संजय ठुकराल, त्रिलोचन सिंह, राजवीर सिंह विर्क, जयप्रकाश सक्सेना, हिमांशु मिढढा, राजू भुसरी, आशीष छाबडा, आनंद शर्मा, बल्देव ग्रोवर, गोविंदा साहनी, गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह, डां राकेश सिंह, रामकुमार गुप्ता, रजत गुप्ता, कमल सैनी, आदित्य शर्मा, खेमानंद रस्तोगी आदि मौजूद थे।