प्रभ मिल्ने का चाह संस्था द्वारा नाम सिमरन के लिए किया जागरूक

 


गदरपुर। पंजाब के मोगा स्थित प्रभ मिलने का चाउ द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद सर नवाबगंज में सजाए गए धार्मिक दीवान में नाम स्मरण करने की विधियों तथा लाभ के बारे में जागरूक करते हुए लोगों को जानकारियां प्रदान की गई प्रभ मिलने का चाउ संस्था के संस्थापक सेवा सिंह तरमाला द्वारा नाम सिमरन करवाए जाने के लिए बनाए गए।

     नियमों के आधार पर वर्तमान प्रमुख भाई दलबीर सिंह तरमाला के दिशा निर्देशन में गुरमत समागम आयोजित किए गए जिसमें रागी जत्था भाई हरजीत सिंह ढाढी जत्था भाई निर्मल सिंह एवं ढाडी जथा बीबी कमलजीत कौर द्वारा संगत को गुरबाणी कीर्तन एवं इतिहास के माध्यम से सिख धर्म के नियमों को ग्रहण करने के लिए जागरूक किया।

     भाई सेवा सिंह द्वारा नाम स्मरण एवं गुरबाणी की महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई ! गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गदरपुर में भी  प्रभ मिलने का चाउ संस्था द्वारा धार्मिक दीवान सजाए गए।

   इस मौके पर दूरदराज से आई संगत ने हरि जस श्रवण कर लाभ उठाया।