रामबाग मेले में उमड़े लोग, भोले बाबा के दर्शन के साथ-साथ की खरीरदारी




दिनेशपुर (संवाद-सूत्र)। हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर रामबाग के शिव मन्दिर में मेले का आयोजन किया गया है। इस वर्ष यह मेला छ्ह मार्च तक आयोजित होगा। मेले में काफी संख्या में लोग आ-जा रहे है व भारी संख्या में लोगों द्वारा भगवान भोलेनाथ के दर्शन के साथ-साथ खरीरदारी भी की जा रही है। 

    इसी क्रम में रामबाग ऐतिहासिक पुरातन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले के तीसरे दिन भारी संख्या में लोग उमड़े। मेलार्थियों ने मेले में खरीदारी के साथ ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन भी किए। मेले में लगे मनोरंजन के साधन जैसे झूला, बच्चों के ट्रेन, मिकी माउस आदि का लुप्त बच्चों द्वारा उठाया जा रहा है। 

       मेले में गदरपुर विधानसभा के आसपास के गांव ही नहीं रुद्रपुर तथा किच्छा शक्ति फार्म सहित अन्य स्थानों से भी लोग पहुंच रहे हैं। मेले में पुलिस व मेला कमेटी द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। दिनेशपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार जोशी के नेतृत्व में इस बार मेले स्थल पर अस्थाई चैकी निर्माण कराने से मेले में उधम मचाने वाले युवकों पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं मेले कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र तथा कमेटी के अन्य पदाधिकारी चंदन नगर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान विकास सरकार ने पूरी मेले में कई अशांति की व्यवस्था ना हो इसलिए हर गली तरह दुकान में घूम घूम कर जायजा लेने में लगे हुए हैं।