मिट्टी की खुली नीलामी 04 जून को
रूद्रपुर (सू0 विभाग)। उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह ने बताया कि भूमि में तालाब खुदान के बाद निकाली गयी मिट्टी की खुली नीलामी ¼Open Auction½ के जरिये की जाएगी। उन्होने बताया उक्त स्थल में तालाब खुदाई के उपरान्त निकाली गई मिट्टी का निस्तारण/उठान के लिये जनपद के स्थानीय व्यक्तियों/संस्थाओं के खुली नीलामी में आवेदन आमंत्रित किये जाएगें व आवेदन पत्र 31-05-2022 से किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय उपजिलाधिकारी, रुद्रपुर से निर्धारित धनराशि रू० 5000/- का चालान जमा कर प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया आवेदन पत्रों को मय अभिलेख के साथ जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक-04 जून 2022 की सायं 04ः00 बजे तक होगी व प्राप्त पूर्ण आवेदनों पर खुली नीलामी की कार्यवाही 04 जून 2022 के मध्यान्ह 11ः00 बजे से उपजिलाधिकारी कार्यालय, रूद्रपुर में सम्पन्न की जायेगी।
उन्होने बताया आवेदन व बोली लगाने से पूर्व स्थल का भली भांति निरीक्षण कर स्थल की मिट्टी निकासी हेतु पहुंच मार्ग की व्यवस्था अधिकतम बोलीदाता द्वारा स्वयं के खर्चे पर की जायेगी। उन्होने बताया नीलामी के सम्बन्ध में अन्य विवरण एवं शर्तें आवेदन पत्र के साथ उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने बताया खुली नीलामी में प्रतिभाग करने हेतु स्थाई निवास प्रमाण पत्र, अध्यतन खनन आदेयता प्रमाण पत्र (जिला खाम अधिकारी द्वारा निर्गत), जी०एस०टी० नम्बर, ब्लैकलिस्ट में न होने सम्बन्धी शपथ पत्र, मूल्यांकित रायल्टी के 25 प्रतिशत का बैंक ड्राफ्ट आवेदन के साथ अभिलेख होने अनिवार्य है।


