शहीदों की याद में जरूरतमंदों को सहायता सामग्री का किया वितरण
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। आर्थिक रूप से पिछड़े एवं मेहनत मजदूरी करने वाले परिवारों की 07 जरूरतमंद युवतियों को सहायता के रूप में उपहार प्रदान किए गए। सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा जून माह में शहीद हुए श्री गुरु अर्जन देव जी के अलावा अन्य शहीदों की याद में गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची आजादनगर, वार्ड नंबर 10 की सभासद लीना संजीव झाम द्वारा करतारपुर रोड, वार्ड नंबर 01 के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की 7 युवतियों पूजा, रुबीना, सोनी, गुरविंदर कौर, मुस्कान, शमा एवं शबाना को उपहार देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर लीना संजीव झाम ने कहा हमें अपने खर्चों में कटौती करके जरूरतमंदों की सहायता के लिए अवश्य ही कुछ ना कुछ करना चाहिए, जिससे किसी जरूरतमन्द की सहायता हो और हमें सुकून मिले। कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों के सहायतार्थ प्रत्येक वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी चयनित परिवारों की सहायता के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
इस दौरान महिला कांग्रेस नगरध्यक्ष पायल बजाज, सोनी पाल, मनजीत कौर, ज्योति, चमन, संजीव झाम, नरेश चैधरी, प्रीत चिंलाना, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, ज्ञान सिंह एवं अभिमन्यु बाजपेई आदि मौजूद रहे ।



