धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विधायक पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बांटे चेक
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को विकास खण्ड स्तर पर ब्लाॅक सभागार में लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डेय रहें। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कर चुके समस्त लाभार्थियों को सम्मान पत्र व मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरुप लाभार्थियों को 5 हजार रुपये के चैक भी वितरित किए गए। यह धनराशि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को घरेलू साज सज्जा के सामान के लिए दी गई।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित तीन महिला स्वयं सहायता समूहो को चार लाख रुपया प्रति समूह, सी0सी0 लिमिट के स्वीकृति पत्र भी वितरित किये गये।
इस दौरान विधायक पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के स्तर को रुकने नही दिया जायेगा व धामी जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की डोर को ओर ज्यादा आगे बढाने का पूरा कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर एडीओ पंचायत राजपाल, डीपीओ अजित मेहरा, ब्लाक मिशन मैनेजर तौफीक, आन्नद विष्ट, राजेश गुम्बर, संजय चैधरी, राकेश भुड्डी, हीरा बिष्ट, सुरजीत सिंह, रिजवान, त्रिलोक, बबलू सक्सेना सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी द्वारा किया गया।




