सिंगल यूज प्लास्टिक का न करें इस्तेमाल:- दीपक बेहड़


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। 01 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। इस नियम की अवहेलना करने वाले व्यक्ति और संस्थान के खिलाफ पालिका प्रशासन के द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


     प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुये व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि हमें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन व नियमों का पालन करना चाहियें, जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यापारियों से अपील की गई कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए चलाई जा रही योजना में सहयोग दें, सिंगल यूज प्लास्टिक के बजाय कपड़ों के थेलों का प्रयोग करें।


     वही महामंत्री संदीप चावला ने कहा कि व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठानों ने सिंगल यूज प्लास्टिक, कम उपयोगिता और ज्यादा कूड़ा पैदा करने वाली वस्तुओं के निर्माण, भंडारण, आयात, वितरण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह से 01 जुलाई से बैन लग गया हैं, जिसका नगर का प्रत्येक व्यापारी सरकार द्वारा जारी नियमों का सहयोग करें व कानूनी कार्यवाही से बचें। 

इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा व व्यापारीगण मौजूद थे।