1032 कार्ड अब तक जमा
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी शासनादेश के बाद 30 मई 2022 तक सफेद व गुलाबी कार्ड आपात्रों का राशन कार्ड जमा करने के निर्देश जारी किए गए थे, इसका समय बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया हैं जिसके तहत अपात्र लोग अपने-अपने राशन कार्ड जमा कराने में जुटे हैं। आदेश जारी होने के बाद सफेद व गुलाबी कार्ड धारकों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान पूर्ति निरीक्षक हरीश चंद्र ने बताया कि अब तक 1032 कार्ड (4136) यूनिट जमा किए गए हैं जिसमें 985 कार्ड (3957 यूनिट) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, 9 कार्ड (17 यूनिट) अन्त्योदय अन्न योजना, 38 (162 यूनिट) राज्य खाद्य योजना के जमा किए गए हैं।


