1055 कार्ड अब तक जमा
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। अपात्र को ना-पात्र को हां अभियान के तहत अपात्र राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड अन्तिम तिथि से पहले जमा कराने में जुट गये है।
अभियान के तहत पूर्ति निरीक्षक हरीश चंद्र ने बताया कि अब तक 1055 कार्ड (4212 यूनिट) जमा किए गए हैं जिसमें 995 कार्ड (3988 यूनिट) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, 9 कार्ड (17 यूनिट) अन्त्योदय अन्न योजना, 51 (207 यूनिट) राज्य खाद्य योजना के जमा किए गए हैं।


