टोनी ग्रुप समाज कल्याण समिति संस्था लोगों की सेवा में अग्रसर.........
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। सच्चा कार्य वही हैं जो समाज के हित को सर्वोपरि बना सके...........इसलिये कहा गया हैं कि समाज सेवा मतलब तलवार की धार पर चलने का कार्य और यह कोई कायरों का कार्य नही हैं..........
आज के समय में लोग अपने अपने कार्यो में इतने व्यस्त हैं कि देश में क्या चल रहा हैं उन्हें कुछ नही पता, लेकिन वर्तमन समय मे भी कुछ लोग ऐसे हैं जो सरकार के साथ साथ स्वयं भी अपनी संस्था बनाकर देश भूखमरी, बेरोजगारी को दूर करने का पूरा प्रयास कर रही है।
इसी क्रम में एक संस्था टोनी ग्रुप समाज कल्याण समिति जो देश में भूखमरी, बेरीजगारी को दूर करने का पूरा प्रयास कर रही है। यह संस्था 2018 में टोनी शेरगिल के द्वारा खोली गई। संस्था का मुख्य उद्देश्य कि कोई भी आज के समय में बेसहरा न रहे व कोई भूखा न पेट सोये।
यह अपनी संस्था के माध्यम से देश की बढती हुयी भिक्षावृत्ति को रोकना और देश में बढ़ते हुयी बेरोजगारी को दूर करने हेतु युवाओं को रचनात्मक कार्यक्रम की और आकर्षित करते है।
संस्था के क्षेत्र के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति किसी परेशानी में होता है, तो संस्था द्वारा उसकी समस्या का हल करके उसे खुशी की जिदंगी देने में मदद कर रही है। संस्था द्वारा पैसों की समस्या, इलाज के समय रक्त की आवश्यकता सहित कार्यो के लिये संस्था लोगों व मददगारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
हाल में ही संस्था के सदस्यों ने देखा कि उनके क्षेत्र में बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त नही हो पा रही है, संस्था द्वारा तुरन्त बच्चों को अनुरशिक्षण की निःशुल्क सेवा देने का कार्य भी शुरु किया, शिक्षा के साथ बच्चों को खेलकूद व अन्य अच्छे कार्यो के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उसके साथ किसी प्रकार का खिलावाड़ न हों।
अब तक संस्था के 20 बच्चें योगा में राष्ट्रस्तरीय स्वर्ण पदक से सम्मानित किये जा चुके है व आगे भी संस्था का यही प्रयास हैं कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को अच्छे मार्ग के रास्ते पर ले जाकर उनके भविष्य को उजागर करे।
वही संस्था द्वारा गरीब, अनाथ व असहाय लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुये एम्बुलेन्स भी चलायी जा गई हैं, जिसका क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लोग इसका लाभ ले रहे है।
आपको बताते चलें कि टोनी ग्रुप समाज कल्याण समिति दिनेशपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी शहरों में लोगों को सेवा देने का कार्य कर रही है।



