1097 कार्ड अब तक जमा
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। अपात्र को ना-पात्र को हां अभियान के तहत अपात्र राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड को अन्तिम तिथि से पहले जमा कराने में जुट गये है।
अभियान के तहत पूर्ति निरीक्षक हरीश चंद्र ने बताया कि अब तक 1097 कार्ड (4579 यूनिट) जमा किए गए हैं जिसमें 1017 कार्ड (4257 यूनिट) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, 9 कार्ड (17 यूनिट) अन्त्योदय अन्न योजना, 71 (305 यूनिट) राज्य खाद्य योजना के जमा किए गए हैं।
वही पूर्ति निरीक्षक हरीश चन्द्र ने लोगों से अपील की हैं कि क्षेत्र के अन्तर्गत जो भी अपात्र के अन्तर्गत आता हैं वे अपना राशन कार्ड निर्घारित तिथि से पूर्व तहसील परिसर में जमा करवा दें।


