पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया, चलायी जेसीबी

गदरपुर (संवाद-सूत्र)। नगर के मुख्य बाजार सहित लिंक मार्गों पर नालियों से बाहर सामान आदि रखकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ पालिका प्रशासन ने सख्ती अपनाते हुये अभियान शुरू कर दिया है।

     मंगलवार को पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस और ईओ प्रवीण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में पालिका की टीम ने नगर के मुख्य बाजार, सकैनिया मोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वही पालिका प्रशासन ने सख्ती अपनाते हुये टीम के साथ जेसीबी और पुलिस प्रशासन को साथ लेकर चला। पालिका की टीम ने कई स्थानो व दुकानों के बाहर  नालियों से बाहर रखे गए होर्डिंग, बोर्ड एवं सामान को जब्त किया। पालिका प्रशासन की कार्रवाई से नालियों से बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया, कई दुकानदारों ने डर से अपने आप ही नालियों से बाहर रखे सामान को पीछे कर लिया। पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने कहा कि मुख्य बाजार सहित लिंक मार्गों पर नालियों से बाहर किए गए अतिक्रमण से आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पालिका प्रशासन की टीम औचक निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी। पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण करने वाले लोगों के नगद चालान भी किये गये।