गदरपुर ग्राम प्रधान तथा पंचायत सदस्यों का उपचुनाव आगामी 29 जून को
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। विकासखंड गदरपुर में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। बीडीओ शेखर जोशी ने बताया कि विकासखंड में ग्राम पंचायत रफी नगर में ग्राम प्रधान और दस ग्राम पंचायतों में सदस्यों के 15 रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है। उन्होंने बताया कि 13 जून नामांकन पत्र जमा, 15 जून को जांच, 16 जून नाम वापसी और 17 जून को चुनाव चिन्ह आवंटन किये जाएंगे। 27 जून को प्रातः आठ बजे से पांच बजे तक मतदान रिक्त पदों के लिए मतदान होगा । 29 जून को आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी व परिणाम की घोषणा की भी जाएगीं ।


