आखिरी उम्मीद ने अपनी मुहिम की शुरुआत की - बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव व डायरेक्टर बत्रा ने की शुरुआत

 

संवाददाता :- सागर धमीजा

रुद्रपुर। आखिरी उम्मीद के डायरेक्टर अंकुर बत्रा उदय ने मुहिम की शुरुआत बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव के साथ शुरू की। अपनी मुहिम, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने अंकुर बत्रा द्वारा चलाये जा रहे आखिरी उम्मीद नाम के ग्रुप की तारीफ करते हुये और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    वही बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि अंकुर बत्रा जैसे समाजसेवी लोग इस तरह के कार्यो में अपनी हिस्सेदारी दे रहे हैं यह बहूत दिलेरी का काम हैं और लोगों से आग्रह किया कि आखिरी उम्मीद के पेज को लाइक व सब्सक्राइव करे ताकि आम जनमानस को होने वाली असुविधा चाहे वो अस्पताल में इलाज से सम्बंधित हो या किसी विभाग से उसमें अंकुर बत्रा औए उनकी टीम पूर्णतः सहयोग करे। अंकुर बत्रा को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति विशेष को इससे संबंधित कोई परेशनी या समस्या हो तो वह अंकुर बत्रा से संपर्क करें जिसमें राजपाल यादव का भी सम्पूर्ण सहयोग रहेगा।