गदरपुर में युवा वर्ग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला, न्याय की मांग की

 


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। पंजाब में प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसे वाला की दर्दनाक हत्या के विरोध में शोक मनाते हुए युवा वर्ग के सैकड़ो युवाओं ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर उनके समर्थन में नारे लगाए।

  बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में युवा वर्ग एकत्रित होकर सिद्धू तेरी सोच पर, पहरा देंगे ठोक कर जैसे नारे लगाते हुए व न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

  इस दौरान समाजसेवी युवा राज सिद्धू ने कहा कि शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, उन्होंने सरकार से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

      वही देवेंद्र सिंह ने बताया सिद्धू मूसे वाला द्वारा अपने खर्चे पर अपने गांव को अच्छी तरह सवार सजाकर लोगों की सुख सुविधाओं के लिए कई निर्माण कार्य करवाए। 

        इस अवसर पर युवा वर्ग ने कैंडल जलाकर उनके चित्रों की सम्मुख श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये नगर में कैंडल मार्च निकाला।

      इस मौके पर जसवीर सिंह, अनमोल, युवराज (मनीष) मोईन, सचिन कंबोज, करण, सैफअली अदनान,, अंश कंबोज, कुशाग्र चैधरी, अरमान मलिक, जतिश कंबोज, जुनैद इदरीसी, समीर खान, रिहान, सोहेल खान, गुरकीरत सिंह, आकाश, बाबू, सुवैद्य, अशमीत, नवजोत सिंह, कश्मीर सिंह, बाबू, पारस दीप सिंह, आकाश, लवप्रीत, शान, रेहान, समीर खान, प्रभजोत सिंह, दिव्यांश गुंबर, फरमान, अरमान, अंश मैनी, शान मोहम्मद, सूरजपाल सिंह, सुखमनप्रीत सिंह, शिवम कोचर, जोत संधू सहित काफी संख्या में युवा शामिल थे।