गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी एवं अन्य शहीदों की गाथा को संगतों ने सुना !
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु हर गोविंद सर नवाबगंज में सोमवती अमावस पर लगाए गए भारी दीवान में वक्ताओं ने श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी एवं अन्य शहीदों की गाथा सुना कर लोगों को धर्म के प्रति समर्पण की भावना के लिए जागरूक किया।
इस दौरान धर्म प्रचार कमेटी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर की इकाई यूपी सिख मिशन हापुड़ के इंचार्ज ज्ञानी गजपाल सिंह के निर्देश पर पंच प्यारों द्वारा करवाए गए। अमृत संचार कार्यक्रम में 46 प्राणियों ने अमृत छक कर गुरु वाले बन कर सिख धर्म के प्रचार प्रसार का प्रण लिया।
इस दौरान रागी जत्था भाई हरजीत सिंह, कवि श्री जत्था सतनाम सिंह शोंकी, कवि श्री जत्था लखबीर सिंह मस्त तरनतारन पंजाब एवं ढाढी जत्था गुरुबाज सिंह आजाद तिकोनिया यूपी द्वारा शहीदों की गाथाओं का वर्णन करके संगत को वीर रस से अभिभूत किया कथा वाचक भाई जसवीर सिंह ने कथा के उपरांत सर्वत्र सुख शांति की अरदास की।
इस अवसर पर जत्थेदार वीर अनूप सिंह, कार्यक्रम संचालक कर्मजीत सिंह के अलावा हरजिंदर सिंह, गगनदीप सिंह, जगजीत सिंह, मनजिंदर सिंह, राजपाल सिंह, कर्म सिंह, कश्मीरा सिंह सहित तमाम संगत मौजूद थी, इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में श्री गुरु ग्रंथ साहब के सम्मुख नतमस्तक होते हुए गुरु का लंगर रूपी प्रसाद भी ग्रहण किया।


