विधायक के आवास में ग्राम प्रधान नीलम का स्वागत

गदरपुर/गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचने पर रफी नगर की विजयी ग्राम प्रधान का स्वागत किया गया। विधायक पांडेय ने ग्राम प्रधान नीलम रानी को जीत की बधाई दी। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री पांडेय ने कहा जीत का मतलब जनता को आप से बहुत उम्मीद है। इसलिए लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और प्राथमिकता के अनुसार उनका निस्तारण करें। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अतुल पांडेय, बलदेव राज बब्बू, रोशन दहूजा, सचिन, रामकिशन दहूजा रहे।